पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान किया तेज,जतरो गांव में करीब 100 किलो जवा महुआ को किया नष्ट 

अनूप सिंह 

कांडी – पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ कांडी थाना पुलिस ने धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार करीब देर शाम को बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के जतरो गांव में पुलिस टीम ने छापेमारी कर करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जतरो गांव निवासी रामचंद्र राम, पिता जय श्री राम के यहां अवैध रूप से शराब तैयार करने के लिए जावा महुआ रखा गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जावा महुआ को विनष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे मामलों की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment