अनूप सिंह
गढ़वा: जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर गांव में पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंडीपुर गांव निवासी अनुज चौधरी, पिता नारायण चौधरी के घर पर रखे करीब 100 किलो जावा महुआ को पुलिस ने विनष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है वहीं थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार से कांडी थाना क्षेत्र लगातार अवैध कारोबारी हमारी कड़ी नजर रखी जा रही है



