उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने रमना में पूजा पंडालों का किया निरीक्षण 

उमेश कुमार 

रमना: दशहरा व दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शनिवार 2:30 बजे सीताराम मानस मंदिर, भगत सिंह चौक सूर्य क्लब पंडाल रमना पहुंचे। पहुंचने के बाद विधिवत पूजा अर्चना की एवं विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया।

 

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान पंडालों में वॉलंटियर्स की तैनाती, अग्निशमन इंतजाम, बिजली की सुरक्षित व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

अधिकारियों ने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग आवागमन व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग, तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की जानकारी ली। संबंधित मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी विकास कुमार पांडे एवं थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Comment