बकरी चोरी के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

आरोपी पूर्व में दुकान चोरी के मामले में जा चुका है जेल

अनूप सिंह 

मझिआंव(गढ़वा):- घर में घुसकर बकरी चोरी करने के आरोप में मझिआंव थाना पुलिस ने लोहरपुरवा गांव निवासी कुंदन कुमार चौधरी (19 वर्ष), पिता स्व. संजय चौधरी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार कुम्हार टोली निवासी बिगुल प्रजापति, पिता राम लगन प्रजापति ने शनिवार, 24 अक्टूबर को बकरी चोरी के मामले में थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसके आधार पर मझिआंव थाना कांड संख्या 102/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(4) के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के बाद रविवार, 25 अक्टूबर को आरोपी को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय भेजा गया।              गौरतलब है कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार चौधरी इससे पहले भी दुकान में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal