अनूप सिंह
मझिआंव (गढ़वा):- प्लस टू उच्च विद्यालय बरडीहा में शनिवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस से पहले लोगों को बधाई दी गई और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा चित्रों पर पुष्प अर्पण करके की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह और जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन, उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम ऐसे महान शख्सियत की चर्चा कर रहे हैं जो वास्तव में महापुरुष और देश के ‘लौह पुरुष’ थे। उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता को देखते हुए ही उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

इस दौरान मौके पर राजू कुमार सिंह प्रधानाध्यापक, मनोज कुमार शिक्षक,सुधीर कुमार, आलोक कुमार यादव,दयाशंकर शर्मा,मिथिलेश कुमार, अनूप कुमार,अभिषेक विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, रोहित विश्वकर्मा,राजीव रंजन चौबे,विपिन पाठक, बसंत भगत,ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

