अनूप सिंह
मोहम्मदगंज (पलामू):- मोहम्मदगंज प्रखंड में पलामू परवाज अभियान की शुरुआत शनिवार को पलामू परवाज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, वीरधवर स्थित शिव मंदिर के समीप प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार ने की। यह अभियान पलामू उपायुक्त के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देना है।

इस अवसर पर बीडीओ रणवीर कुमार ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके सफल क्रियान्वयन में सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम में सीआरपी रामनाथ पाल, बीआरपी शशिकला, प्रधानाध्यापक अभय कुमार, विंध्याचल पाल, मृत्युंजय कुमार, शिक्षक सदय कुमार, चंद्रकेत कुमार, ललित चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

