बीडीओ ने दी सख्त चेतावनी, किसी भी हाल में कोई मतदाता छूटना नहीं चाहिए

अनूप सिंह 

कांडी : प्रखंड क्षेत्र के मतदान संख्या एक पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बी एल ओ एवं बी एल ए की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार ने की। उन्होंने बीएलओ, बीएलए सुपरवाइजर एवं मतदाताओं को एसआई आर का महत्व बताते हुए किसी भी हाल में एक भी मतदाता का नाम नहीं छूटने के महत्व को विस्तार से बताया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआई आर के तहत कांडी प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयना बार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की गई।

इस बैठक में मतदान केंद्र के बीएलओ सुपरवाइजर जीपीएस एवं बूथ के मतदाताओं ने भाग लिया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण में किसी का नाम नहीं छूटे इस पईीर आप लोग विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जिसका नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है उसे आज काफी कठिनाई हो रही है। इसी तरह 2026 के पुनरीक्षण में जिसका नाम नहीं रहेगा तो अगली पीढ़ी को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस पर आप लोग विशेष ध्यान दें। उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजर से कहा कि जिसका नाम छूट गया है उसकी सूची बनाकर मतदान केंद्र पर चिपका दें। ताकि गांव के लोग उस व्यक्ति को इसकी सूचना दे सकें। ताकिद करते हुए कहा कि 12 नवंबर तक भी जो अपना नाम सम्मिलित नहीं कराता है उसके घर पर जाइए। यदि ताला बंद है तो उसका फोटो खींच लीजिए। कुल मिलाकर उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में कोई मतदाता छूटना नहीं चाहिए। हालांकि मतदान केंद्र अधिकारी ललिता देवी ने दैनिक भास्कर से कहा कि इस मतदान केंद्र के कुछ गिने चुने मतदाताओं का ही नाम छूट गया है। शेष सभी लोगों का नाम सम्मिलित हो गया है। जिनका छूट गया है उन्हें सूचना दे दी गई है। वह एक सप्ताह के अंदर आकर अपना नाम सम्मिलित करा लेंगे। इस मौके पर बैठक में उपस्थित कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का अपने पंचायत तथा गांव में स्वागत करते हुए कहा कि यहां लगभग सभी मतदाताओं का नाम सम्मिलित कर दिया गया है। जिनका नाम छूट गया है उनका नाम भी शामिल कर दिया जाएगा। क्योंकि मैंने उन्हें इस काम के लिए घर आने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने अपने गांव की सड़क एवं नालियों की बेहद बदहाल स्थिति को नजर करने का बीडीओ से अनुरोध किया। बीडीओ ने इसका निर्माण करा दिए जाने का भरोसा दिलाया।

जबकि पूर्व मुखिया ने कहा कि इस प्रखंड के 35 गांव के लोगों को शादी, श्राद्ध एवं बीमारी आदि का सामना करना मुश्किल हो गया है। क्योंकि यहां पर अधिकांश आबादी किसान एवं मजदूरों की है। जिनके पास नगद रकम का अभाव होता है। वह विशेष परिस्थिति आने पर अपनी जमीन बेचकर ही जान व इज्जत बचाते हैं। शादी तथा श्राद्ध संपन्न कर पाते हैं। लेकिन 35 गांव की भूमि का ऑनलाइन नहीं होने के कारण जमीन की बिक्री एवं खरीददारी बंद है। ऐसी स्थिति में लोगों को गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार से इस महाविपत्ति से लोगों को निजात दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आपके पूर्व पदाधिकारी ने उनसे कहा था कि आपका कहिए तो कर देते हैं। लेकिन मैंने कहा कि जब सभी गांवों का होगा तभी उनका भी होगा। इसलिए सभी 35 गांवों का ऑनलाइन कराए जाने की कृपा की जाए। अंचल पदाधिकारी ने कहा कि 30 नवंबर के बाद मैं निश्चित रूप से इसकी तहकीकात करूंगा कि किस परिस्थिति में इतने गांवों का भी तक ऑनलाइन नहीं हो सका है। जिन गांवों का नहीं हो सका होगा उसे ऑनलाइन कराया जाएगा।

Leave a Comment