छठ घाट की सफाई करने में रमना थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक एवं पुलिस बल ने हाथ बटाए 

छठ महापर्व स्वच्छता का पर्व है, स्वच्छता पर रखें ध्यान: थाना प्रभारी 

उमेश कुमार 

रमना: प्रखंड मुख्यालय के गंगा तलाब छठ घाट की साफ-सफाई की कमान मंगलवार सुबह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक व पुलिस बल व समाजसेवी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संभाल ली। गंगा तलाब संघ के तत्वावधान में घाट की साफ-सफाई की गई। उस दौरान छठ घाट के नदी के अलावा कूड़े कचड़ा भी साफ की गई।

उसके अलाव छठ पूजा अध्यक्ष सुदर्शन बियार व थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक की ओर से छठ घाट की साफ सफाई भी की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि छठ पूजा को लेकर रमना मुख्यालय के छठ घाट पर महिला पुलिस व जवानों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है। उन्होंने ने यह भी कहा कि छठ महापर्व स्वच्छता का पर्व है,इस पर्व में सफाई बहुत जरूरी है।

ऊसके अलावा थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस गश्ती बढ़ाई जा रही है। किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे उसके लिए पुलिस बड़े पैमाने पर चौकसी बरतेगी। तीन दिवसीय छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। जगह-जगह पुलिस की तैनाती रहेगी। अगर किसी को कोई दिक्कत हो तो वह सीधे संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। रमना जनप्रतिनिधियों ने बताया कि छठ घाट पर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। छठ घाटों पर लाइटिंग, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं व्रतियों के लिए दुरूस्त की जा रही हैं। मौके पर एएसआई राकेश सिंह , अवधेश उपध्या, मुंसी रवि शंकर कुमार अजय कुमार विकास कुमार के अलावा पुलिस के जवानों के कमेटी के सभी सदस्य गण सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment