अनूप सिंह
मझिआंव (गढ़वा):अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में गढ़वा जिला इकाई की ओर से मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के जहरसराय के परेहिया टोला में स्थित आदिवासी धुमकुड़िया प्रखंड भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से मझिआंव प्रखंड की 21 सदस्यीय आदिवासी धुमकुड़िया कमेटी का गठन किया गया। कमेटी का गठन जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता गिरजा नंदन उरांव के द्वारा किया गया।
जिसमें सूर्यदेव परहिया अध्यक्ष,भुन्टी कुंवर उपाध्यक्ष, मालती देवी सचिव,बुधन परहिया कोषाध्यक्ष, बंशी परहिया,नरेश परहिया,राम सुन्दर परहिया सदस्य,कौशल्या देवी, मोहर मती देवी, मुनिया देवी,मंगनी कुंवर ,देवसिया देवी,फुलिया कुंवर,नगिया देवी को सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान आदिवासी रीति-रिवाज, परंपराओं, संस्कृति को बचाए रखने, जंगल-जमीन की रक्षा एवं अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आदिवासियों को सरकारी व्यवस्थाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने, उन तक सही जानकारी पहुंचाने और इस विषय पर विशेष रूप से जागरूक करने का प्रयास किया गया।
दिवंगत आदिवासी नेत्री निशा भगत को श्रद्धांजलि
बैठक के बाद आदिवासी समाज के मौलिक अधिकारों एवं जल-जंगल-जमीन की परंपरा के लिए बुलंद आवाज उठाने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रकृति से प्रार्थना की गई।




