मेला घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर होगी भव्य गंगा आरती का होगा आयोजन 

15 नवंबर की शाम और 16 नवंबर की सुबह होगा गंगा आरती का आयोजन

अनूप सिंह 

मझिआंव(गढ़वा):- लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर मेला घाट में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मेला घाट छठ पूजा समिति की ओर से दो दिवसीय भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ गंगा आरती संपन्न कराई जाएगी।

आयोजनकर्ता युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी एवं समिति अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 15 नवंबर को संध्या 5:30 बजे तथा 16 नवंबर को प्रातः 5:30 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में रांची पल्स हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत कुमार सोनी उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस निरीक्षक बृज कुमार तथा संरक्षक राधा-कृष्ण मंदिर के बाल पुजारी श्री श्री 1008 बाबा केशव नारायण दास शामिल होंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए मेला घाट छठ पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। समिति की ओर से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भव्य गंगा आरती में शामिल हों और इस पावन धार्मिक आयोजन के साक्षी बनकर पुण्य के भागीदार बनें।

Leave a Comment