उमेश कुमार

रमना, प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में समिति एवं ग्रामवासियों की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से चैती छठ पूजा के विषय पर चर्चा की गई।
चर्चा के पश्चात गंगा तालाब छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए टेंट , रोशनी , साउंड , मोटर झरना आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से रामलाल बियार , बबलू कुमार , रामप्रवेश गुप्ता , शंकर राम , मनोज कुमार साह, पप्पू बियार , सुनील प्रजापति, संतोष बियार, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता सुदर्शन बियार तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज गुप्ता ने की।

