छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौ*त, जांच में जुटी पुलिस, मृतक के पहचान कराने की अपील

ब्यूरो रिपोर्ट

लातेहार (बरवाडीह):- सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को रेलवे पोल संख्या 248/16 के पास ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला।घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

मिली जानकारी के अनुसार शव को कब्जे में लेने के लिए जीआरपीएफ को सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना दुर्घटना है या आत्महत्या। छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। मौके पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आर.के. मिंज, हेड कॉन्स्टेबल जे.के. मीणा, कॉन्स्टेबल रामभरोसी मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल छिपादोहर थाना से संपर्क करें, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।

Leave a Comment