शासन प्रशासन ने किसान के द्वारा अवैध तरीके लगाए गए खेती को किया विनष्ट 

उमेश कुमार

रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार ने पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर एवं गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलका गांव में अवैध तरीके से लगाए गए गांजा खेती को विनष्ट किया है।बुलका गांव निवासी निवासी संजय यादव पिता रामेश्वर यादव गजनिया टोला में अधनिर्मित मकान के पीछे अवैध रूप से गंजा का खेती किया जा रहा था। इसकी सूचना पर रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार व रमना अंचलाधिकारी विकास कुमार पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर करवाई किया गया। जिसमें संजय यादव के अधनिर्मित मकान के पास घर के पीछे वाले खेत में गाजा का अवैध फसल लगा हुआ था। जिसे अंचलाधिकारी के निर्देश पर अंचल अमीन के द्वारा गंजा लगे खेत का मापी किया गया। अंचलाधिकारी के उपस्थिति में वीडियो ग्राफी व फोटो ग्राफी कर उक्त लगे गजा के फसल को उखाड़ा गया।

इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन से वजन करने पर गांजा के पौधे सहित कुल वजन 118 किलो 300 ग्राम अविकसित हरे पौधे करीब 1800 सौ पाया गया। इसके बाद गंजा को जप्त करते हुए थाना लाया गया और थाना कांड संख्या 72 / 26 धारा 20 (A) 20(i) NDPS एक्ट दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई। वहीं बोरी में भर कर एवं वजन कर थाना में रखा गया।

 

इस टीम में रमना थाना एस आई आलोक कुमार, एएसआई सलीम अंसारी, राजस्व कर्मचारी पवन कुमार सिंह, अंचल अमीन सुकरन सिंह, रिजर्व गार्ड के हवलदार विपिन बिहारी गुप्ता, सिपाही मंटू कुमार भारती, बसंत कुमार, चंद्रमणि कुमार, चालक लव कुमार दुबे, राजू रंजन तिवारी, चौकीदार इंद्रजीत पासवान, बाबूलाल सिंह, आदि लोग शामिल थे।

Leave a Comment