दो प्रखंड के बीच वर्षों से अपेक्षित बांक़ी नदी पुल निर्माण के लिए विधायक ने पदाधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण

 

स्थानीय रैयतों के साथ बनी सहमति

 

अनुप सिंह

 

बरडीहा और मझिआंव प्रखंड को जोड़ने वाला आदर व दवनकरा गांव के बीच बहने वाली बांक़ी नदी पर वर्षों से अपेक्षित पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिसको लेकर कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के साथ क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

 

वहीं निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन से हटकर रैयती भूमि से संबंधित बात हुई। इस दौरान स्थानीय भूमि-स्वामियों और ग्रामीणों से विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद क्षेत्र के व्यापक जनहित और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी ने अपनी रैयती भूमि दान करने पर सहमति प्रदान की। जो इस पुल निर्माण के लिए लोग वर्षों से अपेक्षित थे वो पुरा होता दिख रहा है।

जिससे पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। यह पुल केवल दो प्रखंडों को जोड़ने वाला निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, किसानों की सुविधा, विद्यार्थियों की शिक्षा और मरीजों की त्वरित आवाजाही और आमजन के जीवन को नई गति देने वाला सशक्त माध्यम बनेगा। जिसकी प्रतीक्षा लोग सदियों से कर रहे थे। लोगों ने कहा कि जो बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिसको पुरा करने के विधायक नरेश प्रसाद सिंह का प्रयास सफल दिख रहा है।इस पुल के बन जाने से दोनों प्रखंड क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।

इस संबंध में विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपके सहयोग और आशीर्वाद से विश्रामपुर विधानसभा के विकास का प्रत्येक संकल्प अवश्य साकार होगा। विकास की गाड़ी निरंतर गति पकड़ रही है।  उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में अपना क्षेत्र निश्चित रूप से राज्य का अव्वल क्षेत्र होगा।

इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार, विधायक प्रतिनिधि विनोद रजवार, पंकज गुप्ता, अमीरुद्दीन अंसारी, दीनानाथ प्रसाद, भोला रजवार, सुखाड़ी सिंह, साबिर आलम, जितेंद्र रजवार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने कहा कि अब हमारा सदियों का सपना पूरा होगा। साथ ही इलाके का तीव्र विकास भी होगा।

Leave a Comment