भंडरिया देवी मंदिर के प्रांगण में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का किया गया आयोजन संपन्न

 

*शिव गुरु से आया ज्ञान जीने की कला सिखलाती है: डॉ राज किशोर प्रसाद*

अनुप सिंह 

कांडी :- सावन माह के पावन बेला पर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम भंडरिया में शिव शिष्य परिवार विन्दलाल चौधरी की ओर से 16 अगस्त 2026 (रविवार) को भंडरीया स्थित देवी मंडप के प्रांगण आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक हुआ। इस आध्यात्मिक चर्चा में विभिन्न स्थानों से आए शिव शिष्यों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हुआ । कार्यक्रम में गढ़वा से नंदू प्रसाद श्रीवास्तव, अंकित प्रकाश, देव कुमार, अमरीका चौधरी, सूर्यकांत कुमार, चिंता देवी, ऊषा देवी, चर्चित डॉ राजकिशोर प्रसाद उपस्थित हुए।

वक्ताओं ने बताया कि शिव आदि काल से गुरु हैं एवं आज भी उन्हें सहजता से अपना गुरु बनाया जा सकता है। उनका शिष्य बनकर जीवन जीने की कला सीखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज के परिवेश में समाज में संकीर्णताएं व्याप्त हो गई हैं तथा शिव गुरु का शिष्य होकर इन संकीर्णताओं से मुक्त हुआ जा सकता है क्योंकि शिवभाव के शिखर के तलहटी में ही समस्त संकीर्णताएं तिरोहित हो जाती हैं।

शिव मन के चिकित्सक हैं। कार्यक्रम में रूबी देवी, नीतू कुमारी, पिंटू चौधरी , रामबचन भाई, प्रियंका एवम आरती ने शिव गुरु भजन गाकर कार्यक्रम को और सुंदर बना दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार रवि ने किया। परिचर्चा के माध्यम से शिव गुरु की शिष्यता , शिव ही गुरु क्यों आध्यात्मिक विचारों को साझा किया गया जिससे वातावरण शिवमय हो गया।

Leave a Comment