अनुप सिंह
गढ़वा:- बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा के पश्चिमी टोला निवासी रंजीत कुमार के लगभग 19 वर्षीय पत्नी सत्यवती देवी का शव पुलिस ने गुरुवार को उसके बरामद किया है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में ही सीताराम के पत्नी के दाह संस्कार में रंजीत कुमार एवं उसके पिता नक्कु राम व माता गए हुए थे, इसके बीच घर में कोई नहीं था। जब उसके घर वाले घर पहुंचे तो देखा कि सत्यवती देवी अपने ही करकट के घर बल्ली में दुपट्टा के सहारे लटकी हुई है। जिसके बाद परिजनों के द्वारा शव को उतार दिया गया। वहीं इसके बाद इसकी सूचना थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को मिला, और सुचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एस आई अनिल कुमार दब बल के साथ घर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए।

वहीं इसके बाद मृतका सत्वती देवी के मायके वालों की खबर दी गई। वहीं देर शाम पलामू जिला के जपला थाना क्षेत्र के चन्नी गांव निवासी मृतका के पिता अशोक राम एवं अन्य परिजन बरडीहा पहुंचे। जिसके बाद मृतका के पिता एवं परिजन का कहना है कि मई 2026 में शादी किए थे,और कुलर ,फ्रीज का डिमांड करते रहता था। पुरा आशंका है कि मेरी पुत्री की हत्या किया गया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतित हो रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं मृतिका के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।



