अनुप सिंह
कांडी – विहंगम योग के वर्तमान सदगुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज का मनाया गया 79 वां जन्मोत्सव। रविवार को गढ़वा जिला अंतर्गत कांडी प्रखंड मुख्यालय में विहंगम योग संत समाज के द्वारा वर्तमान सदगुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज का पावन 79 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थागत प्रदेश के अन्न मंत्री उपेंद्र नाथ मिश्रा ने अखंड दीप प्रज्ज्वलित एवं सदगुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। श्री मिश्रा ने आत्मा और परमात्मा का विस्तृत विचार व्यक्त किया ।

उन्होंने कहा कि पांच ज्ञान इन्द्रियां, पांच कर्म इंद्रियां एक मन और एक आत्मा। इन्हीं 12 साथीयों का यह जीवन रुपी यात्रा है परन्तु हम 11 का ध्यान रखते हैं परंतु आत्मा अर्थात खुद का कोई ज्ञान नहीं रखते। जब तक आत्म ज्ञान नहीं होगा तब तक परमात्म ज्ञान नहीं होता है। सदगुरु देव कहते हैं कि आत्म ज्ञान जब उदय भयी, सुधि हुई आपन देश, भेद डोर सदगुरु दिया गति सुष्मन प्रवेश।
बाहर बाहर खोजते, अंदर की सुधि नाहीं, बिन सदगुरु पावों नहीं, भटक मरे जग माहीं। अनेक संस्मरणों एवं उदाहरणों से अपना भाव उद्गार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर अनेक गुरु भाई बहनों द्वारा भजन एवं प्रवचन किया गया।

उक्त अवसर पर केक काट कर खुशी मनाई गई। एवं भंडारा किया गया। मौके पर जिला संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा, युवा प्रभारी प्रदीप तिवारी, मंच संचालक संदीप कुमार, राम किशोर प्रसाद (आयोजक), रामबरत विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, अवधेश मेहता, जयप्रकाश, विनोद कुमार, कामेश्वर मेहता, दशरथ यादव, रामबचन सिंह, बाबूलाल मेहता, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, मंजु देवी, अनुराधा देवी, अनीता देवी, धर्मशीला देवी, सुषमा देवी, रिंकु देवी, सरिता देवी, आशा देवी, दिव्य प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

