अनुप सिंह
कांडी थाना पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, युवती से छेड़छाड़ के संबंध में रविवार को कांडी थाना में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भरत रजवार, पिता चलीतर रजवार, ग्राम भारत पहाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कांडी थाना कांड संख्या 99/26 का अभियुक्त है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

