अनूप सिंह
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बुधवार को विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत अवर प्रमंडल जपला की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो और कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडों ने किया।

छापेमारी के दौरान मोहम्मदगंज निवासी सुमित्रा देवी, जगदीश राम, विनोद प्रसाद चौरसिया व सुमन देवी, माली निवासी बच्चन राम व दरोगा राम तथा कवलपुरा निवासी रमेश पासवान के यहां विद्युत चोरी पकड़ी गई। सभी पर कुल 90 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडों ने सभी के खिलाफ मोहम्मदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।छापेमारी अभियान में विद्युत कर्मी मंटू मुंडा और रंजय कुमार शामिल थे। थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



