विधानसभा क्षेत्र के जतरो गांव में देवी मंदिर निर्माण को लेकर विधायक ने “मिशन जन कल्याण” के तहत किए सहयोग

अनूप सिंह 

कांडी(गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के जतरो गांव में मंगलवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह पहुंचे, और ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। वहां पर उपस्थित ग्रामीण पिंटू यादव, सुरेंद्र पासवान, नंदू पासवान, विजय पासवान‌, विजय रविदास, सुमित्रा देवी, सुखिया देवी, सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने विधायक जी को भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में निर्माणाधीन देवी मंदिर के संबंध में विधायक को जानकारी दी।

मंदिर अध्यक्ष एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काफी दिनों से देवी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण अब तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने विधायक से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की मांग रखी।

ग्रामीणों की बात सुनने के बाद विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्हें इससे पहले मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने पर उन्होंने सहयोग देने के कहे। और विधायक ने कहा कि “मिशन जन कल्याण” के तहत मंदिर में छत ढलाई के लिए लगने वाला छड़ एवं सीमेंट का पूरा खर्च दिया गया।विधायक की इस घोषणा के बाद ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से लंबे समय से अधूरा पड़ा देवी मंदिर निर्माण कार्य आगे बढ़ सकेगा, और जल्द ही मंदिर का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी विधायक के समक्ष गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके समाधान की मांग रखी।

Leave a Comment