उमेश कुमार
रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवान गांव के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे स्टेयरिंग फेल होने से मैजिक वैन पुल से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के हबीबन बीबी (30) और राजदेव (45) के रूप में हुई है। घायलों में कलावती देवी (35), अनीता देवी (40) और पूजा गुप्ता (30) शामिल हैं।

वैन में 12 लोग सवार थे, जो बंशीधर नगर में डीएक्सएन मिशन की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



