स्वच्छता ही सेवा 2026 :अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को बताया अब दो नहीं, चार डस्टबिन का करना है उपयोग

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा): स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत नगर पंचायत मझिआंव द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर स्वच्छता मिशन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा एलके पब्लिक स्कूल एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय अखौरी तहले में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को SWM रूल 2026 के तहत 4-Way Segregation की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि अब कचरे को दो नहीं, बल्कि चार श्रेणियों में अलग-अलग करना है। गीला कचरा, सूखा कचरा, हानिकारक कचरा और सेनेटरी कचरा के लिए चार अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करना अनिवार्य है।

इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता बनाए रखने और अपने घरों में भी चार डस्टबिन के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता शपथ के साथ किया गया।्मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment