दुर्गा पूजा को लेकर जय भवानी संघ सिलीदाग में कमिटी का गठन 

उमेश कुमार 

रमना :-जय भवानी संघ दुर्गा पूजा समिति सिलीदाग के निर्माणाधीन दुर्गा मंदीर के प्रांगण में पंचायत वासियो की उपस्थिति में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। इस बैठक में पूजा में होने वाले खर्चा, साज-सज्जा, पूजा-पाठ, सजावट एवं विधि व्यवस्था पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

साथ ही पूजा में को सुचारु रूप से संचालन हेतु उपस्थित कमिटी के सदस्यों द्वारा शिव प्रसाद साह को अध्यक्ष, उमेश कुमार को उपाध्यक्ष, उपेंद्र ठाकुर को सचिव, विकास कुमार उर्फ आईबी को कोषाध्यक्ष, धनज्जय कुमार, राजेश कुमार को संरक्षक सर्वसहमति से मनोनीत किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार ठाकुर, शिव साह परिखा साह, विनय ठाकुर, दसरथ चंद्रवंशी, गौतम सिंह, बादल कुमार, राकेश कुमार, विश्वजीत पासवान, गोला सोनी, राजकुमार ठाकुर, शिवपुजन साह इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Comment