अनूप सिंह
कांडी -बीडीओ राकेश सहाय ने शुक्रवार को प्रावि सरकोनी का औचक निरीक्षण किए। उन्होंने बताया कि एस आई आर के तहत चल रही विसंगतियों एवं अन्य मामलों की सुनवाई के बीच समय निकालकर प्रावि सरकोनी का निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं से मुलाकात की, उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया, बीडीओ ने कहा कि इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखा।। बच्चों को भविष्य में ऊंचे पदों पर पहुंचने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें नियमित पढ़ाई करने ,नियमित रूप से विद्यालय आने और साथ ही खेल मैदान में भी समय बिताने की सलाह दी।

बच्चों से उनके कक्षा की किताबों की रीडिंग डलवाई।। कई बच्चों ने बहुत अच्छी रीडिंग डाली,, यह देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ।। बीडीओ ने उपस्थित शिक्षक को बच्चों के साथ मेहनत करने और विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया। पदस्थापित एक अन्य शिक्षक गुरु गोष्ठी में प्रखंड मुख्यालय गए हुए थे।बीडीओ राकेश सहाय ने मध्यान भोजन का भी जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमडीएम की भी स्थिति ठीक पाया। बच्चों से पूछे जाने पर सभी बच्चों ने भी मध्याह्न भोजन को सही और स्वादिष्ट बताया। मौके पर शिक्षक राम नरेश मेहता उपस्थित थे।



