मझिआंव में गरीबों की जमीन लूटने का आरोप, युवा नेता पुष्प रंजन ने लगाया बड़ा आरोप

मझिआंव अंचल में चलता है बड़ा खेल 

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा) – मझिआंव क्षेत्र में गरीबों की जमीन हड़पने का बड़ा खेल चलने का आरोप प्रेस वार्ता कर पुर्व विधानसभा प्रत्याशी सह युवा नेता पुष्प रंजन ने लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र के कुछ लोगों और दबंगों की कथित मिलीभगत के कारण गरीबों को उनकी पुश्तैनी जमीन से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए।

 

पुष्प रंजन ने आरोप लगाया कि बरडीहा एवं मझिआंव अंचल क्षेत्र के गरीब जब अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेज लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं, तो वहां उसी तरह के दस्तावेज किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज पाए जाते हैं। आर्थिक तंगी और जानकारी के अभाव में गरीब अपनी शिकायत को वरीय अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचा पाते हैं। इसका फायदा उठाकर उनकी जमीन दूसरों के नाम कर दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मझिआंव में जमीन के कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला नेटवर्क सक्रिय है। पुष्प रंजन ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जमीन माफियाओं द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और अशिक्षित लोगों को अधिक निशाना बनाया जा रहा है। खासकर ऐसे लोग, जो सरकारी कार्यालयों तक लगातार आने-जाने में सक्षम नहीं हैं।

Leave a Comment