उमेश कुमार
गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के अंतर्गत गम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र में बिना स्वास्थ्य समिति के अनुमोदन के बिना 1,50,000 (एक लाख पचास रुपये) रुपए की अवैध निकासी का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष (जीप जिलाध्यक्ष) शांति देवी जांच के लिए खुद गम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं।
इस मामले से जुड़ी मुख्य बातें स्वास्थ्य समिति सदस्यों ने बताया कि हम लोग के बिना अनुमोदन के निकासी कर ली गई!

मामले की मुख्य बिंदु पैसा गमन का है और नियमों का उल्लंघन:
वित्तीय वर्ष 25/26 के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के खातों से बिना प्रबंध समिति की बैठक और बिना किसी वैध अनुमोदन के सीधे राशि की निकासी कर ली गई। गम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य समिति नें आवेदन कर जांच करने की मांग की!
निरीक्षण में जब जिला परिषद अध्यक्ष जांच और औचक निरीक्षण के लिए केंद्र पर पहुंचीं, तो वहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली।

जांच के दौरान और रोकड़ बही का संधारण नहीं किया जाना गंभीर मामला प्रतीत होता है
ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र मे समय पर एनएम अंजलि कुमारी,CHO सतीश कुमार नहीं पहुंचने से मरीज को परेशानी उठाना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आगे की कार्रवाई
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करने और वित्तीय अनियमितता (अवैध निकासी) के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि सरकारी राशि के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके। धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी रत्नेश कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि मेरे हिसाब ऐसा नहीं हो सकता है इसकी जानकारी बड़ा बाबू मनोज से ले लीजिए।



