उमेश कुमार
रमना :- प्रखंड मुख्यालय स्थित नवयुवक संघ बस स्टैंड रमना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार की शाम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ,झामुमो नेता ताहिर अंसारी और पंसस सीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.।इस अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि नवयुवक संघ का 75 वर्षों का सफर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
ऐसे आयोजनों से संस्कृति,परंपरा, और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है. उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस परंपरा को कायम रखने की अपील की। जिप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि भक्ति जागरण जैसे धार्मिक आयोजन से लोगों में आस्था, प्रेम और सद्भाव की भावना बढ़ती है।

ऐसे कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हमारी एकता का प्रतीक है। झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि नवयुवक संघ ने 75 वर्षों की यात्रा पूरी कर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है. धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है । पंसस सीता देवी ने कहा कि नवयुवक संघ ने लंबे समय से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, समाज सेवी मुन्ना प्रसाद गुप्ता,बिरंची पासवान,नवयुवक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव अरुण कुमार एवं कोषाध्यक्ष राजू कुमार,महेंद्र प्रसाद,धनंजय गुप्ता ,अनुज चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे।





