उमेश कुमार
रमना – बहियार खुर्द पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहियार खुर्द में 74 लाख की लागत से नव निर्माणाधीन विद्यालय भवन निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत पर जीप अध्यक्ष शांति देवी से कर विद्यालय भवन निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण काम कराने एवं घटिया निर्माण कार्य की जाँच कर करवाई की मांग किया गया हैं।

ग्रामीणों द्वारा दिये गये शिकायत पर जीप अध्यक्ष शांति देवी ने रविवार को कार्यस्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। जिसमे ग्रामीणों ने बताया की नीव निर्माण कार्य से ही इस विद्यालय भवन निर्माण में घोर अनियमितता किया जा रहा है मापदंड के अनुसार न तो छड़ और न रिंग दिया गया है साथ ही घठिया बालू गिट्टी सीमेंट का उपयोग किया जा रहा जिससे भवन ज्यादा दिनों तक नही टिकेगा और किसी दिन अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ दुर्घटना हो सकती है।

इस घठिया विद्यालय भवन निर्माण की जाँच कराने के लिए जीप अध्यक्ष शांति देवी ने विभागीए अधिकारियो से जांच कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इस सम्बन्ध में जानकारी हेतु विभाग के जेइ से सम्पर्क करने का हमने प्रयास कियाउनके मोबाईल पर रिंग होता रहा पर सम्पर्क नही हो सका।




