अनुप सिंह
मझिआंव: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की अध्यक्ष के द्वारा नगर क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों को ठोस अवशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि ठोस कचरे का उचित संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षदों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने-अपने वार्डों में नागरिकों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सभी वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता एवं नगर पंचायत कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।



