विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प

 

ग्राम सेवा परियोजना की पहल निर्माण, कूप मरम्मति एवं जल संरक्षण कार्यों से पर्यावरण को बढ़ावा

 

उमेश कुमार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसबीआई फाउंडेसन से संपोषित केजीवीके द्वारा क्रियान्वित ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत रमना प्रखण्ड के सिलीदाग पंचायत सचिवालय मे पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के विभिन् जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन सिलीदाग पंचायत की मुखिया अनीता देवी, गमहरिया पंचायत के मुखिया पानपती देवी, एसबीआई बैंक, रमना के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार और ग्राम सेवा परियोजना के प्रबंधक अशोक प्रदीप मींज ने पंचायत सचिवालय परिसर मे संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर के किया।

इस अवसर पर सिलीदाग मुखिया अनीता देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का सहभागिता आवश्यक है। ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल स्रोतों की सुरक्षा करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करना चाहिए ।

आगे एसबीआई बैंक रमना शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत विगत एक वर्षों मे किए गए कार्यों जैसे निर्मित एवं नवीकरण किए गए। तालाबों, कूपों, सौर आधारित जलमीनारों, स्वाक्षता साथी वाहन के माध्यम से कचरे का उठाव और निष्पादन, मनुष्य और पशुओ के लिए निरंतर स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन इयादी कामों की सराहना करते हुते इसके महत्व पर भी चर्चा की,उन्होंने बताया कि इन पहलों से जल संचयन, भू-जल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधा में वृद्धि तथा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर ग्राम सेवा परियोजना द्वारा एसबीआई ओजस के माध्यम चयनित 26 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया

आगे ग्राम सेवा परियोजना प्रबंधक अशोक प्रदीप मींज ने बताया की परियोजना के सहयोग से एसबीआई जन वन के माध्यम से चयनित ग्रामों मे बृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा इसके साथ साथ संचालित विभिन्न प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन गतिविधियों के माध्यम से गांवों में हरित आवरण बढ़ाने, जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर केजीवीके और ग्राम सेवा परियोजना मिलकर कार्य करती रहेगी ।

 

अंत में सभी प्रतिभागियों ने “स्वच्छ गांव, हरित गांव” अभियान को आगे बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे ग्राम सेवा के फील्ड ऑफिसर मुकेश तिवारी, प्रेम सिंह ,ग्राम समन्वयक मधू कुमारी, रुबिया देवी इंद्रदेव राम, अशोक यादव, गणेश कुमार इत्यादि का सरहानिए योगदान राहा।

Leave a Comment