महिला के साथ बलात्कार के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

 

अनुप सिंह 

मझिआंव: थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनपुरवा के सहायक शिक्षक अरुण कुमार चौधरी के ऊपर एक महिला के द्वारा बलात्कार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आलोक में पुलिस ने जांचों प्रांत आरोपी अरुण कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर ली है। मिली जानकारी सूत्रों के अनुसार शिक्षक के ऊपर पीड़ित महिला के द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई थी।

जिसमें लिखी थी कि 17 जुलाई रात्रि करीब 10:00 बजे उसके साथ शिक्षक अरूण चौधरी के द्वारा बलात्कार किया था, तथा उसे जान से मारने की भी प्रयास किया था। हल्ला गुल्ला सुनकर ग्रामीणों के द्वारा बाहर से सिटीकीनी बंद कर दिया गया था। जिसे वह ऊपर के दरवाजा से फरार हो गया था। वहीं रविवार को पुलिस ने अरुण चौधरी को हिरासत में ले लिया है। और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment