आर०के० पब्लिक स्कूल उँचरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने प्रिंसिपल को भी बांधे राखी

 

अनुप सिंह 

मझिआंव :- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आर०के० पब्लिक स्कूल उँचरी में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार विशेष प्रार्थना सभा के साथ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुरुआत में कक्षा 4A की नंदिनी सिंह, 4B की बानी गुप्ता और 4B की शांभवी ने मधुर राखी गीत प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कक्षा 8B की अक्सा फातिमा और वंदना मेहता ने “शुभ दिन आयो” गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर-सदन (इंटर-हाउस) राखी बनाओ प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में गंगा हाउस ने प्रथम, कावेरी हाउस ने द्वितीय और ब्रह्मपुत्र हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के०आर० झा ने अपने संबोधन में पावन पर्व रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को बनाए रखने,और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश फैलाने की प्रेरणा दी।

 

वहीं आर०के० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री अलख नाथ पांडेय ने अपने संदेश में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की और कहा कि इससे सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal