एसबीआई के कैश ऑफिसर सेवानिवृत्त, मझिआंव ब्रांच से दी गई भावपूर्ण विदाई

अनुप सिंह 

गढ़वा:- मझिआंव मुख्य बाजार बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरडीहा में कार्यरत कैश ऑफिसर सुब्रत कुमार तिवारी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। शाखा परिसर में कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला और अंग-वस्त्र देकर भावपूर्ण विदाई दी।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि मैं इसी माह इस शाखा में आया हूं, लेकिन इतने ही दिनों में देखा कि कैश ऑफिसर सुब्रत कुमार तिवारी बहुत ही सरलता और कुशलतापूर्वक खाताधारकों के कार्यों को निष्पादित करते थे। उनका बैंक से जाना हम सभी को खलेगा।

      सेवानिवृत्त होने पर सुब्रत कुमार तिवारी ने बताया कि वे 1984 से 2007 तक एयरफोर्स में रहे, उसके बाद रांची बीआईटी मेसरा में रहे। 2013 में भारतीय स्टेट बैंक में ज्वाइन किया। धनबाद, सिंदरी के बाद लगभग 4 वर्षों से बरडीहा (मझिआंव) शाखा में कार्यरत रहे। मझिआंव में पदाधिकारियों, स्टाफ और लोगों से जो स्नेह-प्यार मिला, उसे कभी भुला नहीं पाऊंगा। यह सम्मान जीवन का यादगार पल रहेगा। अब शेष जीवन परिवार के बीच बिताऊंगा। इस दौरान उनकी पत्नी और पुत्र भावुक हो गए। दोनों लोगों ने बैंक पदाधिकारी एवं अन्य लोगों का सहयोग देख कहा कि मझिआंव हम लोगों के लिए यादगार रहेगा।

 

मौके पर कैश ऑफिसर उपेंद्र चौबे, फील्ड ऑफिसर अनुग्रह प्रमोद टोप्पो, सीएसपी संचालक तेजवंत कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे, इमरान अंसारी, बलवंत सिंह, राजू चंद्रवंशी, अशोक राम, मोहन तिर्की, सुनील कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal