मानवीय संवेदना की मिसाल: बरडीहा बीडीओ ने की गंभीर रूप से बीमार महिला के इलाज में हरसंभव मदद की घोषणा  

अनूप सिंह 

बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में पैदल भ्रमण के दौरान एक आम नागरिक की पिड़ा देखकर बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह का संवेदनशील और मानवतावादी चेहरा सामने आया है। बताते चलें कि लावा चंपा में भ्रमण के दौरान असहाय जागदेव चौधरी ने बीडीओ साहब को रोककर अपनी पत्नी की गंभीर बीमारी की जानकारी दी। उसने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बिस्तर पर है, और तमाम इलाज के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने तुरंत पारिवारिक डॉक्टर की तरह न सिर्फ महिला की समस्या का प्राथमिक आकलन (स्पाइनल प्रॉब्लम) किया, बल्कि उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह भी दी। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को आश्वस्त किया कि वे अपनी पत्नी का इलाज रिम्स रांची में कराएं, जहां स्पाइनल से जुड़ी समस्याओं का निशुल्क इलाज और आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन की भी बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है।

अपनी प्रेरणादायक कार्यशैली का परिचय देते हुए बीडीओ श्री सिंह ने अपने निजी अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका अपना सर्वाइकल और लंबर (रीढ़ की हड्डी) भी खराब है, इसके बावजूद वे पूरे दिन पूरी निष्ठा से जनहित के कार्य करते हैं और घर जाकर लेटकर भी अपने प्रशासनिक दायित्वों को पूरा करते हैं।

बातचीत के अंत में प्रवीण कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए घोषणा की कि प्रखंड प्रशासन की ओर से उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। रिम्स में संपर्क करने, पत्राचार करने या अन्य किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता के लिए प्रखंड प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।

एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में चारोओर सराहना हो रही है l

Leave a Comment