नवपदस्थापित कांडी थाना प्रभारी से क्षेत्र के समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने किया शिष्टाचार मलाकात

अनूप सिंह 

कांडी (गढ़वा):- थाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के युवा समाजसेवी, व्यवसायी एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत कर शिष्टाचार मुलाकात कया। इसी क्रम में मंगलवार को युवा व्यवसायी जीतेन्द्र कुमार गुप्ता, अशोक प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा, डुमरसोता पंचायत के मुखिया राजेश्वर विश्वकर्मा, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान तथा बलियारी पंचायत की बीडीसी मीरा सिंह ने संयुक्त रूप से थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी को कांडी थाना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि ऋषिकेश कुमार सिंह इससे पहले नजदीकी थाना बड़िहा में भी अपनी सेवा दे चुके हैं, जहां उनके कार्यों की लोगों द्वारा सराहना की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांडी थाना क्षेत्र में भी उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।

वहीं सम्मानित होने के बाद थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलेगा तो पुलिस भी हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी व्यक्ति गलत कार्य करेगा या कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को जेल भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment