अनूप सिंह
कांडी-प्रखण्ड के महुली मोड़ पर आए दिन लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह व जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने स्थल निरीक्षण किए।महुली मोड़ चारमुहान है जहाँ पर चारो दिशा से सड़कें आकर मिलता है।सड़कों के किनारे किनारे झाड़ी उग आए हैं जिस कारण किधर से गाड़ी आ रही है वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नही देता जिस कारण आपस में वाहन टकरा जाते हैं।शुक्रवार को महुली मोड़ पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जतरो गांव निवासी बसंत पासवान एवं उनकी पत्नी सरिता देवी को विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें सरिता देवी की घटनास्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गई।

शनिवार को महुली मोड़ पहुंचकर थाना प्रभारी व जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ों को हटाने तथा चारों दिशाओं से आने वाली सड़कों पर ब्रेकर बनाने को लेकर निर्णय लिया गया।ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी परिवार को इस तरह अपना प्रियजन न खोना पड़े।





