झारखंड में बड़ी सड़क हादसा: मृतकों की संख्या सात पहुंची, चार की हालत नाजुक

अनूप सिंह 

हजारीबाग के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। सभी गिरिडीह के बगोदर प्रखंड के सलैयाटांड गांव के रहने वाले थे।

एक बुजुर्ग का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे।रास्ते में शव की रस्सी ठीक करने के लिए सवारी गाड़ी रोकी गई थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद कोयला लदा ट्रक भी घाटी में पलट गया। चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से गांव में मातम पसरा है।

Leave a Comment