ट्रेन की चपेट में आने से युवती के दोनों पैर घुटना से निचे कटा 

उमेश कुमार 

रमना: थाना क्षेत्र अंतर्गत बहियारपुर पंचायत अंतर्गत गढ़वा रोड चोपन रेल खंड पर सोमवार की दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच एक हृदय विदारक दुर्घटना हुई, जिसमें 20 वर्षीय युवती का ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कट गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक के बिच में लड़की असहनीय दर्द से चिल्लाने लगी, जब ट्रेन उक्त स्थल से गुजरी तो लोगों की नजर ट्रैक के बिच में कराहती लड़की पर पड़ा। इस घटना की सुचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी एवं देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी इस घटना की सुचना तत्काल रमना थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक दी गई सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी एवं परिजनों को दी जानकारी।

ग्रामीणों ने बताया की रेल दुर्घटना में घायल युवती बहियार खुर्द पंचायत के मुन्ना राम की 20 वर्षीय युवती मंजू कुमारी है।उक्त लड़की कैसे यहां आयी और घटना कैसे घटी किसी ने नही देखा। काफी देर तक घायल लड़की ट्रैक के बिच में तड़पती रही और पानी पानी चिल्लाती रही लेकिन लोग विडिओ बनाते रहे। रेलवे लाइन से घर नजदीक होने के कारण परिजन घटना स्थल पहुंच गये। जिनके चित्कार और लड़की की हृदय विदारक दृश्य देख कर लोगो का दिल दहल गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने निजी वाहन बुलाकर कुलदीप पासवान, राकेश साह एवं जाहिद अंसारी ने मानवता का परिचय देते हुए घायल मंजू को टेक कर बोलेरो गाडी में लाद कर चिकित्सा हेतु गढ़वा के लिए भेजा।

घटना की सुचना पाकर रेलवे पुलिस एवं रमना थाना पुलिस पहुँच कर जायजा लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal