अनूप सिंह
बरडीहा:बीएलओ एवं बीएलए-2 की अंतिम एवं छठी बैठक (कैंप) के सफल आयोजन और तैयारियों को लेकर आज प्रखंड बरडीहा के सभागार में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में यह निर्देश दिया गया कि कल सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की अंतिम महत्वपूर्ण बैठक एवं विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा के लिए आज यह बैठक बुलाई गई थी।
फॉर्म 6 भरना: जिन नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में छूट गए हैं या जिन्हें नया नाम जुड़वाना है, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाएगा।
ASDD सूची का प्रकाशन: वोटर लिस्ट से हटाए जाने वाले नामों—एब्सेंट (Absent), शिफ्टेड (Shifted), डेथ (Dead) और डुप्लीकेट (Duplicate)—की सूची प्रकाशित की जाएगी। संबंधित लोगों को यह अंतिम अवसर दिया जाएगा कि वे अपना दावा प्रस्तुत कर सकें कि उनका नाम न हटाया जाए।
यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य भारतीय नागरिक छूटने न पाए और कोई भी विदेशी नागरिक जुटने न पाए।
जो लोग असमर्थ, बेबस या लाचार हैं, उनके कागजात इकट्ठा करने में पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद की जाए।










