मां के दरबार में सपरिवार पहुंचे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव आनंद, की पूजा-अर्चना

मंदिर परिसर की सुंदरता से हुए प्रभावित, विकास एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर दिया जोर

अनूप सिंह 

कांडी – गढ़वा जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव आनंद मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल मां के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर मंदिर कमीटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल रहा।

पूजा-अर्चना के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव आनंद ने अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के संपूर्ण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे यहां की सुंदरता और मनोरम वातावरण से काफी प्रभावित नजर आए।

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर कमेटी की डायरी में अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि, “यह स्थल बहुत ही सुंदर एवं मनोरम है। यहां और भी विकास की आवश्यकता है।” उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचार मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। उनके इस सुझाव से कमीटी के सदस्यों में भी उत्साह देखा गया।

इस शुभ अवसर पर कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह, विकास समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि आतिश कुमार सिंह,बीडीसी अभिनंदन शर्मा, नंदलाल। दुबे , विजय सोनी, सुदर्शन मिश्रा, महेंद्र पासवान, जयकिशन राम, ध्रुव पांडेय, शंभू सिंह, अशर्फी सिंह गोरखनाथ सिंह एवं शैलेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव आनंद का सपरिवार मां के दरबार में आगमन मंदिर कमेटी एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय रहा। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके द्वा रा व्यक्त किए गए विकास संबंधी विचारों से भविष्य में मंदिर परिसर को और बेहतर एवं आकर्षक बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें