लेभरी गांव में जीएसबी पथ निर्माण की रखी गई आधारशिला, सुखनदी में रोजगार सृजन अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक
अनूप सिंह
गढ़वा:- बरडीहा प्रखंड में शनिवार को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार और रोजगार के अवसरों को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, अबुआ आवास योजना के लाभुक का गृह प्रवेश तथा रोजगार सृजन अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।
।,
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत बरडीहा के लेभरी गांव से हुई, जहां विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-ग्राम जी के तहत मदरसा से रोस्तम अंसारी के घर तक बनने वाले जीएसबी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, उप प्रमुख सत्येंद्र पासवान, मुखिया सरोज देवी, पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह, ग्राम रोजगार सेवक जोसेफ फ्रांसिस, राजू ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि विनोद रजवार, अंचल अमीन अमलेश यादव और मेठ आयशा बीबी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।







