गढ़वा-अंबिकापुर एन एच 343 मुख्य मार्ग पर सड़क दुघर्टना में 27 वर्षीय युवक की हुई मौ*त 

 

नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को घंटों सड़क जाम किया 

सच्चिदानंद

रंका एन एच 343 गढ़वा अंबिकापुर मार्ग स्थितखरडीहा पुल के पास सड़क हादसे में 26 वर्षीय अनूप प्रसाद गुप्ता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताते चले की मृत्क अनुप अपने बहन को मोटरसाईक्लि से गढ़वा छोड़ने गया था। मोटरसाइकिल से अपने घर तमगेकला पंचायत के पिंडरा गांव लौट रहे थे की पीछे से आ रही ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया।

हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक अनूप प्रसाद के घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। वहीं मौत के सूचना मिलते हैं मृतक के परिजनों की रो-रो कर बुरा हाल है वही गांव में मातम से छा गया मृतक की शादी पिछले वर्ष हुई थी वह अपने पिछले तीन वर्ष की बेटी को छोड़ चले गए।

वहीं गांव के ग्रामीण ने रंका पुल के समीप जाम कर दिया करीब गढ़वा अंबिकापुर रोड 1 घंटे जमारहा,परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा सरकारी प्रवधान के तहत मुआवजा एवं थाना प्रभारी की निलंबित करने की मांग पर अडे थे। वहीं रंका एसडीओ मोहम्मद परवेज आलम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने जाम‌ कर रहे लोगो को आश्वासन पर जाम को हटाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal