अनुप सिंह
गढ़वा:- मझिआंव मुख्य बाजार बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरडीहा में कार्यरत कैश ऑफिसर सुब्रत कुमार तिवारी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। शाखा परिसर में कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला और अंग-वस्त्र देकर भावपूर्ण विदाई दी।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि मैं इसी माह इस शाखा में आया हूं, लेकिन इतने ही दिनों में देखा कि कैश ऑफिसर सुब्रत कुमार तिवारी बहुत ही सरलता और कुशलतापूर्वक खाताधारकों के कार्यों को निष्पादित करते थे। उनका बैंक से जाना हम सभी को खलेगा।


मौके पर कैश ऑफिसर उपेंद्र चौबे, फील्ड ऑफिसर अनुग्रह प्रमोद टोप्पो, सीएसपी संचालक तेजवंत कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे, इमरान अंसारी, बलवंत सिंह, राजू चंद्रवंशी, अशोक राम, मोहन तिर्की, सुनील कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।





