उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरादाग कला के प्रधान शिक्षक एवं ग्रामीणों का विवाद पहुंचा उपायुक्त के पास 

उमेश कुमार 

रमना – प्रखंड के अंतिम सीमावर्ती पंचायत हरादाग अंतर्गत राज्यकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरादाग कला के प्रधान शिक्षक एवं ग्रामीणों के बिच विवाद पाकिस्तान भारत जैसा विवाद हो गया जो अक्सर सुर्खियों में रहता अभी गत माह पूर्व ही विद्यालय प्रबंधन सिमिति के गठन में विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा भड़काकर हो हल्ला कराने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था। यह मामला अभी शांत ही हुआ था की एक और विवाद का मामला थाना पहुँच गया। इस घटना से एक बार फिर से विद्यालय के प्रधान शिक्षक एवं ग्रामीणों के बिच विवाद उत्पन्न हो गया हैं जो उपायुक्त गढ़वा तक पहुंच गया है।

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में एमडीएम बनाने के लिए पिंटू चौधरी के द्वारा सूखा लकड़ी विद्यालय प्रबंधन समिति को दिया गया था, जिसका कुल क़ीमत 44800₹ हुआ था, जिसमे प्रधान शिक्षक शशिभूषण के द्वारा डिजिटल लेनदेन के द्वारा 13400₹ पिंटू चौधरी को दिया गया था बाकी बचे लकड़ी की कीमत 31400₹ मांगने के क्रम में प्रधान शिक्षक शशिभूषण के द्वारा पिंटू चौधरी के साथ मारपीट किया गया साथ ही एससी/एसटी एक्ट में फ़साने की धमकी ग्रामीणों को दिया गया।

इस घटना के बाद प्रधान शिक्षक शशिभूषण के द्वारा विभाग एवं सर्वोच्च न्यायलय द्वारा जारी निर्देशानुसार जिसमे किसी भी व्यक्ति के द्वारा विद्यालय में प्रवेश निषेध का उलंघन एवं सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत पुलिस प्रशासन से कर करवाई की मांग की है।

वही ग्रामीणों ने भी प्रधान शिक्षक शशिभूषण पर विद्यालय में अव्यवस्था, एमडीएम चावल में घपला, लोगो को झूठा एससी/एसटी केश में फ़साने की धमकी एवं जहां जाना हैं जाओ देख लेंगें की धमकी देने की शिकायत उपायुक्त गढ़वा को देकर जाँच कर करवाई की मांग किया हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal