अनुप सिंह
मझिआंव:प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदरा में रविवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू पूजा संघ बोदरा के संस्थापक सतीश सिंह ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अगले दिन 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे भव्य दही-हांडी प्रतियोगिता सह महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सर्वसम्मति से सचिन कुमार चंद्रवंशी को इस वर्ष के जन्माष्टमी महोत्सव का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मौके पर मिथलेश सिंह, चंदन साव, शैलेश सिंह, मनीष सिंह, मोनू चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी, अंशु सिंह, दीपक सिंह, टिंकू सिंह आदि उपस्थित थे।





