अनुप सिंह
मझिआंव’: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क स्थित राजा टेस्ट हाउस भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अनिल राम ने की। बैठक में मुख्य मुद्दा प्रखंड संगठन और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान और खनिज (विनियमन और विकास) अधिनियम 2026 को लेकर रहा।
बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा काला कानून के माध्यम से राज्य सरकार के अधिकार को सीमित करने की नीयत से यह अधिनियम लाया गया है, जिसके विरोध में केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 7 सिप्तंबर को प्रखंड मुख्यालय पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

वहीं जेएमएम कमेटी का विस्तार करते हुए प्रखंड प्रभारी मनोज कुमार तिवारी एवं सैयद अंसारी को नियुक्त किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सैयद अंसारी ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ पंचायत स्तरीय बैठक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो विधेयक लाया है वो सरासर ग़लत है, और इससे झारखंड पर बुरा असर पड़ेगा। जिसको लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 7 सिप्तंबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोग शामिल होंगे।
इस दौरान बैठक में आदित्य कुमार ठाकुर,तालीब अली खां, देवेन्द्र राम, संजय तिवारी,आनंद कुमार सहित जेएमएम के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।





