अनुप सिंह
बरडीहा:- थाना क्षेत्र के बरछा बांध गांव में बुधवार को हुई जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें मारपीट की घटना में एक पक्ष के पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं पीड़ित परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बरडीहा पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल पक्षियों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर 26 अगस्त को बरडीहा थाना कांड संख्या-58/26 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में प्राथमिक की दर्ज किया गया है। वहीं प्राथमिकी अभियुक्त आनंद कुमार यादव उम्र करीब -28 वर्ष पिता सोमनाथ यादव एवं दुसरा अभियुक्त लालमुनि यादव उम्र-50 वर्ष पिता रामखेलावन यादव दोनों बरछा बांध,थाना बरडीहा निवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।





