दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शिक्षक गंभीर रूप से घायल

अनुप सिंह 

मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर शिशु शिक्षा मंदिर विद्यालय के समीप सोमवार सुबह करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल शिक्षक की पहचान छतरपुर गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वे कड़ंडा विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि संतोष कुमार एसआईआर कार्य के सिलसिले में विद्यालय जा रहे थे। कमरे से निकलने के कुछ ही देर बाद शिशु शिक्षा मंदिर विद्यालय के समीप उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

 

दूसरी मोटरसाइकिल पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव निवासी संतोष चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र बॉबी चौधरी और सुनील शर्मा के 16 वर्षीय पुत्र ओम कुमार सवार थे। हादसे में दोनों नाबालिगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता को गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal